कैसे कनाडा में फ्रैंचाइज़ का अच्छा अवसर हो सकता है?

कैसे कनाडा में फ्रैंचाइज़ का अच्छा अवसर हो सकता है?

कैसे कनाडा में फ्रैंचाइज़ का अच्छा अवसर हो सकता है?
कनाडा के इनोफ्रेन कंसल्टेंट्स (InnoFran Consultants) के प्रेसिडेंट गैरेथ पैरी ने फ्रैंचाइज़ इंडिया के साथ एक एक्सक्ल्यूसिव बातचीत में, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेष रूप से कनाडा में, ब्रांडों के विस्तार के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा की।

ब्रांड आज अपने देश के बाहर के देशों में अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं। लेकिन, देशों में फ़्रेंचाइज़िंग की अपनी चुनौतियां हैं।प्रत्येक उत्पाद या सर्विस सांस्कृतिक और कानूनी मतभेद की वजह से देशों में अच्छी तरह से काम नहीं कर पाती है। यहीं पर एक सलाहकार की भूमिका सामने आती है। कंसल्टेंट्स फ्रैंचाइज़ ब्रांड और विदेशों के देशों के बीच के गैप को भरते हैं।
वर्तमान परिदृश्य
वर्तमान महामारी के दौरान फ्रैंचाइज़ व्यवसाय में बहुत सारी चीजों में बदलाव हुए हैं और अगर हम  इक्विटी व्यवसाय के मामले में बात करे तो इसमें बहुत सारे एसेट शामिल हुए है लेकिन मैन पावर कम हुई है। इस मामले में कई चीजों को मैनेज किया जाता है। जबकि फ़्रेंचाइज़िंग उद्यमी के नेतृत्व वाली होती है और नेटवर्क एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत में, फ़्रेंचाइज़िंग हर प्रतिकूलता में बढ़ती है क्योंकि नौकरी के नुकसान होते हैं, छोटे शहरों में अवसर कम होते हैं और व्यवसाय से विविधीकरण होता है क्योंकि लोग पहले से ही कुछ न कुछ चला रहे होते है। यह सब फ़्रेंचाइज़िंग को प्रोत्साहित करता है। भारत में फ़्रेंचाइज़िंग में नए उद्यमियों में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

ग्लोबल फ़्रेंचाइज़िंग में आकर कनाडा के इनोफ्रेन कंसल्टेंट्स (InnoFran Consultants)  के प्रेसिडेंट गैरेथ पैरी ने फ्रैंचाइज़ इंडिया के साथ एक एक्सक्ल्यूसिव बातचीत में, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेष रूप से कनाडा में, ब्रांडों के विस्तार के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा की।

गैरेथ के अनुसार, कनाडा में वर्तमान परिदृश्य लगभग सभी क्षेत्रों में छोटे व्यवसायों के लिए रूपांतरण के अवसरों में वृद्धि को दर्शाता है। अभी, इस पर ध्यान दिया जा रहा है कि कौन सा उद्योग आगे बढ़ रहा है और कौन सा पीछे जा रहा है। क्यूएसआर, फास्ट-कैजुअल मार्केट, टेक्नोलॉजी-आधारित सेक्टर, सीनियर केयर, हेल्थ से जुड़े प्रोडक्ट्स में आगे बढ़ने की बहुत अच्छी गुंजाइश है। व्यक्तिगत फिटनेस भी नुकसान में है, लेकिन भविष्य में इसकी बहुत तेजी से बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि बाजार धीरे-धीरे खुल रहे हैं।

रूपांतरण फ़्रेंचाइज़िंग

गैरेथ इस स्थिति को रूपांतरण के अवसर के रूप में देखते है। कनाडा पहले से ही छोटे व्यवसायों को परिवर्तित कर रहा है। फ़्रेंचाइज़िंग कंपनियां छोटी श्रृंखलाओं की तलाश में हैं जो उनके सिस्टम में अवशोषित हो जाएंगी। भारत एक ऐसा देश है जहां बड़ी संख्या में छोटे व्यवसाय हैं। इसलिए, कनाडा में उनके लिए एक शानदार अवसर है।

रूपांतरण का अवसर केवल तभी अच्छा होता है जब उसमे डॉलर से भी ज्यादा प्रभाव पड़ता है। यह तभी हो सकता है जब आपूर्ति श्रृंखला अधिक प्रशंसनीय हो और ब्रांड को अधिक ग्राहक मिले। इसके अलावा, रूपांतरण फ़्रेंचाइज़िंग में नई पूंजी की आवश्यकता होती है, ब्रांड छोटे व्यवसाय को फिर से जीवंत रखने के लिए सहायता करता है।

लोकेशन और एसेट
रिटेल में लोकेशन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन, कभी-कभी सर्वश्रेष्ठ स्थान भी बाधा बन जाता है। उदाहरण के लिए, मॉल का किराया बहुत ज्यादा होता है और लॉकडाउन में मॉल को बंद करने की वजह से लैंडलॉर्ड भी खाली हो जाते हैं।

कनाडा सरकार रेंट स्कीम पर सहायता कर रही है, जहां सरकार किराए का 50 प्रतिशत  का भुगतान करती है, जबकि शेष 25 प्रतिशत  लैंडलॉर्ड द्वारा माफ किया जाता है और बाकी 25 प्रतिशत किराएदार द्वारा दिया जाता है।

कनाडा मार्केट में प्रवेश करना

कनाडाई बाजार में प्रवेश करने से पहले उचित तैयारियों का होना बहुत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय ब्रांड विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न ब्रांडों की तलाश करते हैं। परीक्षण बाजार उन क्षेत्रों में किए जाते हैं जहां कम कानून है और फिर टोरंटो और मॉन्ट्रियल जैसे शहरों में ले जाया जाता है।

विशेष रूप से फ़्रेंचाइज़िंग में कनाडा विफलता के मध्यस्थता को कम करने के लिए सख्त मानदंडों का पालन करता है। प्रवेश से पहले उचित दस्तावेजों और डिस्क्लोजर एग्रीमेंट की आवश्यकता होती है। कनाडाई अन्य ब्रांडों और लोगों पर भरोसा करने के लिए समय लेते हैं। यही कारण है कि एक बाजार में प्रवेश करने और खुद को तैयार करने के लिए एक सलाहकार का भुगतान करने की आवश्यकता होती है।

जब कनाडा में ब्रांडों के बारे में बात करते हैं, तो उनमें से अधिकांश फाइनेनशियल क्वालिफिकेशन, बैकग्राउंड और कॉम्पिटेटिव ब्रांड के बारे में बात करते है जो काफी सख्त हैं।

बहुत सारे ब्रांड प्रतिस्पर्धी (कॉम्पिटेटिव) ब्रांडों की सूची देते हैं। जिन लोगों के पास इन फ्रैंचाइज़ी का स्वामित्व था, वे अपने फ्रैंचाइज़ी के लिए अयोग्य हो गए। इसके अलावा, कंपनियां किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करती हैं जो अपने स्वयं के पैसे का निवेश कर सके और जिसके पास अच्छा क्रेडिट स्कोर हो।

अंतर्राष्ट्रीय फ़्रेंचाइज़िंग के लिए विकास क्षेत्र

उद्योग की ओर, कनाडा एक बहु-जातीय देश है जहां पर रेस्तरां और हॉस्पिटैलिटी की मांग अधिक है। सर्विस उद्योग बड़े पैमाने पर अमेरिकी ब्रांडों का प्रभुत्व है। हमेशा अच्छे अवसर के लिए जाए लेकिन कई बार किसी- किसी को कॉम्पीटीशन का सामना करना पड़ता है।

शिक्षा उद्योग में भारी मांग होती है। अनुपूरक शिक्षा विशेष रूप से मांग की अपेक्षा कर रही है, क्योंकि आप्रवासी आबादी बड़ी है और वे चाहते हैं कि उनके बच्चों में बेहतर योग्यता हो और वे दूसरों को पछाड़ सकें।

एक और बाजार है जो की है सीनियर केयर मार्केट। कनाडा में वरिष्ठ नागरिक  की आबादी बहुत ज्यादा है इनमें से वह वरिष्ठ नागरिक  भी है जो अपने भारत देश से आए है और वहा पर कई सालों से रह रहे है। इस सेक्टर की मार्केट में अभी ज्यादा कंपनियां नहीं आई है और इसमें कुछ क्षेत्र है जैसे की सिनियर केयर, मिल डिलिवरी और अन्य सर्विस जिनका आगे जाकर इस क्षेत्र में अच्छा विकास होगा।

आगर फिटनेस के बारे में बात करे तो भविष्य में फिटनेस आगे तक बढ़ेगा। टेक-आधारित, स्मार्ट तकनीक और ऐआई(AI) भविष्य में विकास के सभी क्षेत्र हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities
Franchise india Insights
The Franchising World Magazine

For hassle-free instant subscription, just give your number and email id and our customer care agent will get in touch with you

or Click here to Subscribe Online

Newsletter Signup

Share your email address to get latest update from the industry